Wednesday, 21 August 2024

कन्नौज रेप कांड-2024 ने इत्र की खुशबू बदबू में बदली


राहुल त्रिपाठी
कन्नौज का पुरातन इतिहास गवाह है कि पुराणों में महोदय व कान्यकुब्ज नाम से ख्याति पाने वाली धरती समय-समय पर महिलाओं-कन्याओं की दर्रिंदगी का शिकार होती रही हैं। कई विदेशी अक्रांताओं ने कन्नौज की आधी आबादी पर जुल्म में सभी सीमाआएं पार की हैं, जिसके जिंदा सबूत आज भी हैं। अब वर्तमान परिदृश्य में कन्नौज रेप कांड पर प्रदेश भर के लोगों की नजर व चर्चाएं है, क्यों कि सपा शासन काल में कन्नौज वीवीआईपी जिला था, सूबे के इटावा के बाद कन्नौज का नाम दिनरात रोशन था, जबकि कई जिलों में अंधा कुप था। 

अरोपी नबाब सिंह यादव की तूती बोलती थी, कन्नौज लोकसभा जो कन्नौज, तिर्वा-उमर्दा, छिबरामउ सहित औरैया जिले की विधूना और कानपुर देहात की रसूलाबाद तक विस्तारित है, वहां 2012 से ही नबाब सिंह यादव यानि सांसद डिंपल यादव और तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव केकरीबी का टैग व पहचान सांसद प्रतिनिधि की। अब जब गाज गिरी तो सपा ने पल्ला झाड़ लिया और सपाइयों के मुंह सिल गए।
गौर करने वाली बात यह है कि 1997 में कन्नौज के जिला बनने और इसी दशक में एक सामान्य से महाविद्यालय पीएसएम के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़कर बिरादरी की राजनीति शुरू करने वाले नबाब सिंह ने दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की की। सूत्र बताते हैं, महाविद्यालय में पढ़ाई करके ही कुछ ही वर्षों में पीएसएम के अध्यक्ष ने सपा से करीबी के बदौलन ब्लाक प्रमुख पद हासिल किया फिर इसी पीएसएम कालेज के समीप अपने स्वयं का चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय का स्थापना कर ली। चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय का उद्घाटन अखिलेश यादव ने कर दिया। लेकिन छात्र राजनीत और विधानसभा-लोकसभा के राजनीति जारी रही। वर्ष 2012 में डीएम अनुज झा और एडीएम रमेश यादव नबाब सिंह यादव के इशारे पर क्या काम नहीं हुए।



मकदूम जहानियां हो या फिर राज जयचंद्र का किला या फिर कोई अन्य पुरातत्व अवशेष हर जगह नबाब सिंह का जलवा दशकों तक कायम रहा। अब शिक्षा के मंदिर में नाबालिग से रेप जैसे जघन्य अपराध ने पूरी सामाजिक व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं, एक ओर जहां पूरे मामले को लेकर राजनैतिक रोटियां सेकने की रस्साकस्सी है, वहीं कन्नौज के लोग दबाब-प्रभाव के कारण उलझन में हैं। नित्य नए खुलासे और चर्चाएं कन्नौज के वाशिंदों के लिए परेशानी और उलझन बनी हुई है।

--------------------------------------------------------------------------------
ब्लाग में प्रस्तुत सूचना, समाचार, वीडियो, फोटो और तथ्य-विचार निजी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आधारित हैं, इसका किसी दल, व्यक्ति या संप्रदाय से कोई सरोकार नहीं है। सुझाव और उचित तथ्यात्मक साक्ष्य आने पर इसमें बदलाव भी संभव है।


Tuesday, 20 June 2023

‘महोदय’ को पर्यटन के मानचित्र पर जगह की दरकार

 11 Aug 2013 05:35

कन्नौज। ‘महोदय’ को पर्यटन मानचित्र में जगह की ख्वाहिश है। जी हां रामायण काल का प्रसिद्ध महोदय अब कन्नौज नगर बन चुका है। किसी न किसी वजह से हमेशा महत्वपूर्ण रहा है इस समय भी मुख्यमंत्री की पत्नी का इलाका होने के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। हर्षवर्धन काल में भी चीनी यात्री हुएनसांग ने इस क्षेत्र की ऐश्वर्यगाथा की जिसका प्रमाण लिखित रूप में मिलता हैं। लेकिन इत्तिफाक कि उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग के मानचित्र में अभी तक इस ऐतिहासिक नगरी का कोई उल्लेख नहीं है। कन्नौज में कितने पर्यटक आते हैं इसकी कोई जानकारी किसी भी सक्षम अधिकारियों के पास नही है।

पर्यटक आवास गृह के सूत्रों की माने तो आज तक कोई भी पर्यटक उनके होटल में आकर नहीं रुका। जबकि मंत्री, नेता, व्यापारियों के द्वारा आवास गृह जायज-नाजायज ढंग से खूब हो रहा है। क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय गैर जनपद में होने के कारण योजनाएं भी ढर्रे पर नहीं हैं। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पर्यटकों की आवक बढ़ाने के लिए तो विभाग के पास कोई कार्ययोजना नहीं है, हां पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए समय-समय पर जिला कार्ययोजना में प्रस्ताव रखे जाते है। कितने पर्यटक इन्हें देखने आए इसका लेखा-जोखा विभाग के पास है ही नहीं।
पीएसएम डिग्री कालेज के प्रोफेसर डा. एलसी शर्मा ने बताया कि कन्नौज में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लेकिन सक्षम अधिकारियों के द्वारा काम न होने से साल दर साल अमूल्य धरोहरें नष्ट होती जा रही हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि कन्नौज से कलिंजर तक सरकार सड़क कारीडोर बनाकर पुरातन इतिहास को पुर्नजीवित कर मोटा लाभ कमा सकती है। इससे आने वाले पर्यटकों को एतिहासिक जिज्ञासा शांत होगी ।

Thursday, 22 May 2014

कन्नौज से राहुल की अमर उजाला में प्रकाशित खबरे

कन्नौज से राहुल की अमर उजाला में प्रकाशित खबरे
मोबाइल नंबर 9305029350
Email-rahultripathi959@gmail.com















कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार
कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार

कन्नौज से संबंधित समाचार